शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

पुष्पा शर्मा

हमारे विद्यालय शासकीय गोरखी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्थात अटल जी की पाठशाला के छात्र अजय शर्मा का मध्य प्रदेश की हाई स्कूल की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल कर गौरवान्वित करने पर बधाई स्वरूप  ये उद्गार कविता के रूप मे प्रकट हुए-
-
🌹🌹🌹🌹
*प्रेरणा -गीत*
💐💐💐💐
होनहार है छात्र हमारे,
करते नाम जहान में।
जगह सुनिश्चित करते अपनी,
मंडल के इम्तिहान में।।

1. मेहनत,लगन,मनोबल इनके,
सदा प्रबल ही रहते हैं।
समय बद्धता के महामंत्र संग,
आज्ञा पालन करते हैं।।
अनुशासनमय    अटल  इरादे,  
डिग ना सके तूफान में,
जगह सुनिश्चित..........

सादा जीवन,उच्च विचार,
मंत्र यही अपनाते हैं।
सबक सीखते हरेक विधा से,
जो गुरुजन इन्हें सिखाते हैं।।
कोशिश इनकी जारी रहती,
नित नूतन अनुसंधान में,
जगह सुनिश्चित..........

छात्रों !तुमको मिले सफलता,
सुरभि यश की फैलाना।
सबसे आगे रहना जग में,
उच्च शिखर पर बढ़ते जाना।।
चार चांद तुमको ही लगाना,
विद्यालय की शान में,
जगह सुनिश्चित..........
🌹🌹🌹🌹
दिनांक-11 जुलाई,2020
पुष्पा शर्मा
ग्वालियर,मध्य प्रदेश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वासुदेव अग्रवाल नमन जी द्वारा सवैया विधान

 वासुदेव अग्रवाल नमन तिनसुकिया ने सवैया छंद का विधान बहुत ही सरल तरीके से समझाया है । सवैया छंद विधान सवैया चार चरणों का वार्णिक छंद है जिसक...