सोमवार, 6 जुलाई 2020

निभा सिंह चौधरी

हम मिलॆ न मिलें तो क्या 
 चर्चा होनी ही तो है
आग से झुलसी दिनचर्या
शाम के सीने पर रोनी ही तो है ,

बोते रहे रात भर प्रेमअश्रु
दूर टिमटिम तारों में ही तो है
भोर में दिशा तलाशते पथिक की
अंतिम आस टूटनी ही तो है 

बिछड़ने की बेदना में
पीड़ा की शुरुआत ही तो है
प्रेम की नजदीकियों का प्रायश्चित
एक अंत ही तो है

हमारे हिस्से का दर्द मत बाँटो
बस शब्दों से मुझे कहना ही तो है
ये ऐसा उधार घर कर गया है
इसे जीवंत चुकाना ही तो है

         निभा सिंह चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वासुदेव अग्रवाल नमन जी द्वारा सवैया विधान

 वासुदेव अग्रवाल नमन तिनसुकिया ने सवैया छंद का विधान बहुत ही सरल तरीके से समझाया है । सवैया छंद विधान सवैया चार चरणों का वार्णिक छंद है जिसक...