बुधवार, 8 जुलाई 2020

कुंडलियाँ छंद

#कुंडलियाँ#छंद

मेरा कहना मान ले, मत कर ऐसे काम ।
प्रेम गली तू छोड़ दे, क्यों होता बदनाम ।
क्यों होता बदनाम, मान मुश्किल से मिलता ।
है ये ऐसा फूल, बड़ी मुश्किल से खिलता ।
कहते कवि अवधेश, नाम होगा तब तेरा ।
बोलेगा जय राम, छोड़ कर तेरा मेरा ।

अवधेश सक्सेना
शिवपुरी मध्य प्रदेश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वासुदेव अग्रवाल नमन जी द्वारा सवैया विधान

 वासुदेव अग्रवाल नमन तिनसुकिया ने सवैया छंद का विधान बहुत ही सरल तरीके से समझाया है । सवैया छंद विधान सवैया चार चरणों का वार्णिक छंद है जिसक...